eid लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
eid लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 23 मई 2020

Eid ki nazm | ख़ुश आज हर बशर है | خوش آج ہر بشر ہے | Khush aaj har bashar hai

ख़ुश आज हर बशर है सुनो ईद आ गई 
महताब पर नज़र है सुनो ईद आ गई 
خوش آج ہر بشر ہے سنو عید آ گئی 
مہتاب پر نظر ہے سنوعید آ گئی
हर फ़र्द ख़्वाह मर्द हो औरत हो तिफ़्ल हो 
मसरूफ़ किस क़दर है सुनो ईद आ गई  
ہر فرد خواہ مرد ہو عورت ہو طفل ہو 
مصروف کس قدر ہے سنو عید آ گئی
मस्जिद में घर में चौक में बाज़ारो-राह में 
रौनक़ यह रात भर है सुनो ईद आ गई 
مسجد میں گھر میں چوک میں بازار و راہ میں 
رونق یہ رات بھر ہے سنو عید آ گئی
जो माह-भर रहा है परहिज़गारो-मुत्तक़ी 
उसको बड़ा अजर है सुनो ईद आ गई 
جو ماہ بھر رہا ہے پرہزگار و متقی 
اس کو بڑا اجر ہے سنو عید آ گئی
डरता ख़ुदा के ख़ौफ़ से करता है नेकियाँ 
शम्सी तो बे-ख़तर है सुनो ईद आ गई 
ڈرتا خدا کے خوف سے کرتا ہے نیکیاں 
شمسی تو بے خطر ہے سنو عید آ گئی
( معین شمسی / मुईन शम्सी )
Is nazm ko sunna chaahen to link open karen : 


शुक्रवार, 22 मई 2020

Ramzaan jaa riya haiga | रमज़ान जा रिया हैगा | رمضان جا ریا ہیگا | A smiling Ramzaan poem

اردو کا ہر کلنڈر ہم کو بتا ریا ہیگا 
رمضان جا ریا ہیگا رمضان جا ریا ہیگا 

उर्दू का हर कलंडर हम को बता रिया हैगा 
रमज़ान जा रिया हैगा रमज़ान जा रिया हैगा 

عیدی ملیگی تگڑی کپڑے بننگے نے نے 
بچوں کا دل حلق سے باہر کو آ ریا ہیگا 

ईदी मिलेगी तगड़ी कपड़े बनंगे नै नै 
बच्चों का दिल हलक़ से बाहर कू आ रिया हैगा 

جس نے رکھے نہ روزے اور نہ پڑھی تراویح 
وہ بھی پھدک پھدک کے خوشیاں منا ریا ہیگا 

जिसने रखे न रोज़े और न पढ़ी तरावीह 
वो भी फुदक फुदक के खुशियां मना रिया हैगा 

کرتہ تو سل گیا ہے پر نہ سلا پجمّہ 
درزی بھی آج دیکھو نخرے دکھا ریا ہیگا 

कुर्ता तो सील गिया है पर न सिला पजम्मा 
दर्ज़ी भी आज देखो नख़रे दिखा रिया हैगा 

افطارجم کے ٹھونسا سحری دبا کے پیلی 
اب دس کلوسوئیں ہر پیٹو لا ریا ہیگا 

इफ़्तार जम के ठूंसा सहरी दबा के पेली 
अब दस किलो सिवईयें हर पेटू ला रिया हैगा 

دے دے ذکات  بندے نادار مستحق کو 
مسکین بے کسوں کا حق کیوں دبا ریا ہیگا 

दे दे ज़कात बन्दे नादार मुस्तहिक़ को 
मिस्कीन बेकसों का हक़ क्यूँ दबा रिया हैगा 

تیّاری عید کی اب تو بھی تو کلّے شمسی 
اشعار بے تکے یہ کائے کو سنا ریا ہیگا 

तैयारी ईद की अब तू भी तो कल्ले शम्सी 
अशआर बेतुके ये काय कू सुना रिया हैगा 
(معین شمسی ) ( मुईन शम्सी )

Ramzaan ja raha hai | A Ramzaan poetry in Urdu (Hindi) : रमज़ान जा रहा है (All rights reserved) | رمضان جا رہا ہے

दोस्तो ! रमज़ान का महीना एक बार फिर रुख़्सत हो रहा है। इस मौक़े पर मेरे कुछ अशआर मुलाहिज़ा फ़रमाएं: 


अशरा नजात का यह हमको बता रहा है 
रमज़ान जा रहा है, रमज़ान जा रहा है 

عشرہ نجات کا یہ ہم کو بتا رہا ہے 
 رمضان جا رہا ہے رمضان جا رہا ہے 

जो रख रहा है रोज़े, जो पढ़ रहा तरावीह 
बस वो ही जानता है, क्या लुत्फ़ आ रहा है 

جو رکھ رہا ہے روزے اور پڑھ رہا تراویح 
بس وہ ہی جانتا ہے کیا لطف آ رہا ہے 

क़ुरआन की तिलावत, पाँचों पहर इबादत 
मशग़ूल है जो इसमें, जन्नत कमा रहा है 

قرآن کی تلاوت پانچوں پہر عبادت 
مشغول ہے جو اس میں جنّت کما رہا ہے 

इक शब है ऐसी जो है, अफ़ज़ल हज़ार शब से 
अज़्मत शब ए क़दर की क़ुरआन बता रहा है 

اک شب ہے ایسی جو ہے افضل ہزار شب سے 
عظمت شب قدر کی قرآں بتا رہا ہے 

गर अब भी है तू ग़ाफ़िल, कुछ होश कर ले बन्दे
बख़्शिश का अपनी क्यों तू, मौक़ा गंवा रहा है 

گر اب بھی ہے تو غافل کچھ ہوش کر لے بندے 
بخشش کا اپنی کیوں تو موقع گنوا رہا ہے 

जी भरके खाया खजला, और ख़ूब खाई फेनी 
दिन अब सिवइयों का भी, नज़दीक आ रहा है 

جی بھر کے کھایا کھجلا اور خوب کھائی پھینی 
دن اب سویوں کا بھی نزدیک آ رہا ہے 

अगले बरस भी या रब ! करना आता तू रमज़ां 
शम्सी दुआ की ख़ातिर, अब हाथ उठा रहा है 

اگلے برس بھی یا رب کرنا اتا تو رمضاں 
شمسی دعا کی خاطر اب ہاتھ اٹھا  رہا ہے 
( معین شمسی ) ( मुईन शम्सी )

रविवार, 12 जुलाई 2015

Ramzan Vidaai Song | Ramzaan Ja Riya Haiga

Ramzan Vidaai Song | Ramzaan Ja Riya Haiga

रमज़ान जारिया हैगा

उर्दू का हर कलन्डर, हमको बतारिया हैगा
रमज़ान जारिया हैगा, रमज़ान जारिया हैगा

ईदी मिलेगी तगड़ी, कपड़े बनंगे नै-नै
बच्चों का दिल हलक़ से, बाहरकू आरिया हैगा

जिसने रखे ना रोज़े, और ना पढ़ी तरावीह
वो भी फुदक-फुदक के, ख़ुशियां मनारिया हैगा

कुर्ता तो सिल गिया है, पर ना सिला पजामा
दर्ज़ी भी आज देखो, नख़रे दिखारिया हैगा

अफ़्तार जम के ठूंसा, सहरी दबाके पेली
अब दस किलो सिवईंयें, हर पेटू लारिया हैगा

देदे ज़कात बन्दे, नादार मुस्तहिक़ को
मिस्कीन-बे-कसों का, हक़ क्यूं दबारिया हैगा

तैयारी ईद की अब, तू भी तो कर ले ’शम्सी’
अशआर बेतुके ये, काएकू सुनारिया हैगा

---मुईन शम्सी

सोमवार, 29 अगस्त 2011

Alvida maah-e-mubaarak | अलविदा माह-ए-मुबारक | Jumatul Vida poetry | Alvida Juma ki shayari

अलविदा माह-ए-मुबारक, तुझको कहते अलविदा
फिर मिलेंगे तुझ से गर चाहा ख़ुदा ने, अलविदा

तू जो आया संग लाया नेमतें और बरकतें
जा रहा है छोड़ कर तू याद अपनी, अलविदा

थीं तेरे दम से हर इक मोमिन के घर में रौनक़ें
मस्जिदों में रोज़ादारों की थी महफ़िल, अलविदा

फ़र्ज़ो-सुन्नत और नवाफ़िल, सब की थीं पाबन्दियां
सहरी और अफ़्तार का दिलकश नज़ारा, अलविदा

है दुआ ’शमसी’ की, या रब ! जोश ये क़ायम रहे
दीन के ताबे रहें हम बारहों माह, अलविदा ।
---मुईन शमसी (सर्वाधिकार सुरक्षित) 
--------------------------------------------------------------------
 इस कलाम को सुनने के लिये इस लिंक पर तशरीफ़ ले जाएं :
--------------------------------------------------------------------
Alvida maah-e-mubaarak, 
tujh ko kehte alvida

phir milenge tujh se gar 
chaha khuda ne, alvida

tu jo aya sang laya 
nematen aur barkaten

ja raha hai chhod kar tu
 yad apni, alvida

theen tere dam se har ik 
momin ke ghar me raunaqen

masjido me rozadaaro 
ki thi mehfil, alvida

farzo sunnat aur nawafil, 
sab ki theen pabandiyan

sehri-o-aftar ka 
dilkash nazara, alvida

hai dua 'shamsi' ki, ya Rab !
 josh ye qaayam rahe

deen ke taabe rahen ham 
baaraho maah, alvida.
---Moin Shamsi (All rights are reserved)