शुक्रवार, 22 मई 2020

Ramzaan ja raha hai | A Ramzaan poetry in Urdu (Hindi) : रमज़ान जा रहा है (All rights reserved) | رمضان جا رہا ہے

दोस्तो ! रमज़ान का महीना एक बार फिर रुख़्सत हो रहा है। इस मौक़े पर मेरे कुछ अशआर मुलाहिज़ा फ़रमाएं: 


अशरा नजात का यह हमको बता रहा है 
रमज़ान जा रहा है, रमज़ान जा रहा है 

عشرہ نجات کا یہ ہم کو بتا رہا ہے 
 رمضان جا رہا ہے رمضان جا رہا ہے 

जो रख रहा है रोज़े, जो पढ़ रहा तरावीह 
बस वो ही जानता है, क्या लुत्फ़ आ रहा है 

جو رکھ رہا ہے روزے اور پڑھ رہا تراویح 
بس وہ ہی جانتا ہے کیا لطف آ رہا ہے 

क़ुरआन की तिलावत, पाँचों पहर इबादत 
मशग़ूल है जो इसमें, जन्नत कमा रहा है 

قرآن کی تلاوت پانچوں پہر عبادت 
مشغول ہے جو اس میں جنّت کما رہا ہے 

इक शब है ऐसी जो है, अफ़ज़ल हज़ार शब से 
अज़्मत शब ए क़दर की क़ुरआन बता रहा है 

اک شب ہے ایسی جو ہے افضل ہزار شب سے 
عظمت شب قدر کی قرآں بتا رہا ہے 

गर अब भी है तू ग़ाफ़िल, कुछ होश कर ले बन्दे
बख़्शिश का अपनी क्यों तू, मौक़ा गंवा रहा है 

گر اب بھی ہے تو غافل کچھ ہوش کر لے بندے 
بخشش کا اپنی کیوں تو موقع گنوا رہا ہے 

जी भरके खाया खजला, और ख़ूब खाई फेनी 
दिन अब सिवइयों का भी, नज़दीक आ रहा है 

جی بھر کے کھایا کھجلا اور خوب کھائی پھینی 
دن اب سویوں کا بھی نزدیک آ رہا ہے 

अगले बरस भी या रब ! करना आता तू रमज़ां 
शम्सी दुआ की ख़ातिर, अब हाथ उठा रहा है 

اگلے برس بھی یا رب کرنا اتا تو رمضاں 
شمسی دعا کی خاطر اب ہاتھ اٹھا  رہا ہے 
( معین شمسی ) ( मुईन शम्सी )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you want to ask anything related to Urdu and Hindi, you are welcome.