मंगलवार, 30 अगस्त 2011

Eid Poem - Eid aa gayi - ईद आ गई - by MOIN SHAMSI

Eid Poem - Eid aa gayi - ईद आ गई - by MOIN SHAMSI

ख़ुश आज हर बशर है, सुनो, ईद आ गई
महताब पर नज़र है, सुनो, ईद आ गई

हर फ़र्द, ख़्वाह मर्द हो, औरत हो, तिफ़्ल हो
मसरूफ़ किस क़दर है, सुनो, ईद आ गई

मस्जिद में, घर में, चौक में, बाज़ार-ओ-राह में
रौनक़ यह रात भर है, सुनो, ईद आ गई

जो माह-भर रहा है परहिज़गार-ओ-मुत्तक़ी
उसको बड़ा अजर है, सुनो, ईद आ गई

डरता ख़ुदा के ख़ौफ़ से, करता है नेकियां
’शमसी’ तो बे-ख़तर है, सुनो, ईद आ गई ।
(सर्वाधिकार सुरक्षित)  (मुईन शमसी)
( इस कलाम-ए-ईद को सुनने के लिये इस लिंक पर तशरीफ़ ले जाइये :
-------------------------------------------------------------------------
Khush aaj har bashar hai,
 suno, Eid aa gayi

mahtaab par nazar hai, 
suno, Eid aa gayi

har fard, khwaah mard ho,
 aurat ho, tifl ho

masroof kis qadar hai,
 suno, Eid aa gayi

masjid me, ghar me, chauk me,
 baazaar-o-raah me

raunaq ye raat bhar hai,
 suno, Eid aa gayi

jo maah-bhar rahaa hai 
parhizgaar-o-muttaqi

usko bada ajar hai, 
suno, Eid aa gayi

darta khuda ke khauf se, 
karta hai nekiyaan

'shamsi' to be-khatar hai, 
suno, Eid aa gayi.
(All rights are reserve with the poet Moin Shamsi)


सोमवार, 29 अगस्त 2011

Alvida maah-e-mubaarak | अलविदा माह-ए-मुबारक | Jumatul Vida poetry | Alvida Juma ki shayari

अलविदा माह-ए-मुबारक, तुझको कहते अलविदा
फिर मिलेंगे तुझ से गर चाहा ख़ुदा ने, अलविदा

तू जो आया संग लाया नेमतें और बरकतें
जा रहा है छोड़ कर तू याद अपनी, अलविदा

थीं तेरे दम से हर इक मोमिन के घर में रौनक़ें
मस्जिदों में रोज़ादारों की थी महफ़िल, अलविदा

फ़र्ज़ो-सुन्नत और नवाफ़िल, सब की थीं पाबन्दियां
सहरी और अफ़्तार का दिलकश नज़ारा, अलविदा

है दुआ ’शमसी’ की, या रब ! जोश ये क़ायम रहे
दीन के ताबे रहें हम बारहों माह, अलविदा ।
---मुईन शमसी (सर्वाधिकार सुरक्षित) 
--------------------------------------------------------------------
 इस कलाम को सुनने के लिये इस लिंक पर तशरीफ़ ले जाएं :
--------------------------------------------------------------------
Alvida maah-e-mubaarak, 
tujh ko kehte alvida

phir milenge tujh se gar 
chaha khuda ne, alvida

tu jo aya sang laya 
nematen aur barkaten

ja raha hai chhod kar tu
 yad apni, alvida

theen tere dam se har ik 
momin ke ghar me raunaqen

masjido me rozadaaro 
ki thi mehfil, alvida

farzo sunnat aur nawafil, 
sab ki theen pabandiyan

sehri-o-aftar ka 
dilkash nazara, alvida

hai dua 'shamsi' ki, ya Rab !
 josh ye qaayam rahe

deen ke taabe rahen ham 
baaraho maah, alvida.
---Moin Shamsi (All rights are reserved)


रविवार, 21 अगस्त 2011

यह कैसी आज़ादी (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कहने को आज़ाद हैं हम, पर यह कैसी आज़ादी है
चरम पे भ्रष्टाचार है पहुंचा, हिंसा है, बर्बादी है

जनसाधारण की ख़ातिर जो बुनी कभी थी गांधी ने
महंगी होकर धनिकों के तन पर वो सजती खादी है

सींचा था जिस चमन को हिंदू-मुस्लिम ने अपने ख़ूं से
द्वेष के सौदागरों ने उसमें ज़हर की बेल उगा दी है

बात-बात पे लाइन है लगती, या धक्का-मुक्की होती
जहां भी देखो वहां भीड़ है, सवा अरब आबादी है

क्या कारण है, क्यों वो हमको सदा छेड़ता रहता है
पैंसठ और इकहत्तर में जिसको औक़ात बता दी है

लक्ष्मी, लता, रज़िया, इन्दिरा और सरोजिनी के भारत में
गर्भ में कन्या मारी जाती, यह हरकत जल्लादी है

नोन-तेल-लकड़ी की क़ीमत ’शमसी’ बढ़ती ही जाती
कमर-तोड़ महंगाई ने सच कहूं क़यामत ढा दी है ।
---मुईन शमसी

शनिवार, 20 अगस्त 2011

Devotional Song - Dekho phir azaan hui - देखो फिर अज़ान हुई - by Moin Shamsi

Devotional Song - Dekho phir azaan hui - देखो फिर अज़ान हुई - by Moin Shamsi 

( Audio of this "kalaam-e-azaan" is available at the following link:

Dekho phir azaan hui, 
Rab ne phir bulaya hai

momino chalo masjid,
 waqt-e-namaaz aya hai

sab kaam chhod kar tum, 
pehle namaaz padh lo

hai farz yeh sabhi pe,
 isko ada to karlo

ahkaam-e-ibaadat to, 
Qur'aaN leke aya hai

momino chalo masjid, 
waqt-e-namaaz aya hai

padhte na jo namaazeN, 
wo soch leN zara to

denge ba-roz-e-mahshar, 
wo jawab kya khuda ko

sar pe har namazi ke,
 rehmatoN ka saya hai

momino chalo masjid,
 waqt-e-namaaz aya hai

dekho phir azaan hui,
 Rab ne phir bulaya hai

momino chalo masjid, 
waqt-e-namaaz aya hai.
---Moin Shamsi (All rights are reserved)

---------------------------------------------------------------------

देखो फिर अज़ान हुई, रब ने फिर बुलाया है
मोमिनो चलो मस्जिद, वक़्त-ए-नमाज़ आया है

सब काम छोड़कर तुम, पहले नमाज़ पढ़ लो
है फ़र्ज़ यह सभी पे, इसको अदा तो कर लो

अहकाम-ए-इबादत तो, क़ुर-आं ले के आया है
मोमिनो चलो मस्जिद, वक़्त-ए-नमाज़ आया है

पढ़ते न जो नमाज़ें, वो सोच लें ज़रा तो,
देंगे ब-रोज़-ए-महशर, वो जवाब क्या ख़ुदा को

सर पे हर नमाज़ी के, रहमतों का साया है
मोमिनो चलो मस्जिद, वक़्त-ए-नमाज़ आया है

देखो फिर अज़ान हुई, रब ने फिर बुलाया है
मोमिनो चलो मस्जिद, वक़्त-ए-नमाज़ आया है ।
---मुईन शमसी (All rights are reserved)

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

Urdu devotional Song - Muhammad(SAWS) ke dar pe | मुहम्मद(स.) के दर पे | by MOIN SHAMSI

Urdu devotional Song - Muhammad(SAWS) ke dar pe | मुहम्मद(स.) के दर पे 
 by MOIN SHAMSI

(तर्ज़ : सुहाना सफ़र और ये मौसम हसीं) 

मुहम्मद(स.) के दर पे चले जाएंगे
वहां जा के अब चैन हम पाएंगे
मुहम्मद(स.) के दर पे चले जाएंगे

वो दर है ऐसा जहां जा के हम को
मिलेंगी खुशियाँ भुला देंगे ग़म को
दर-ए-अक़दस की जो जाली है चूम कर आएंगे
मुहम्मद(स.) के दर पे चले जाएंगे

दर-ए-मुहम्मद(स.) से कोई सवाली
न लौटा अब तक लिये हाथ ख़ाली
मुरादें दिल में हमारे जो हैं वो हम पाएंगे
मुहम्मद(स.) के दर पे चले जाएंगे

कि लौट कर आएंगे जब वहां से
दिल में होंगी मदीने की यादें
उन्हीं यादों के सहारे ये ज़िन्दगी बिताएंगे
मुहम्मद(स.) के दर पे चले जाएंगे ।
(All rights are reserved with the poet Moin Shamsi)
इस कलाम को सुनने के लिए इस लिंक पर पधारें : 
--------------------------------------------------------------------
(Tarz : Suhana safar aur ye mausam haseeN)

Muhammad(SAWS) ke dar pe chale jaaenge
wahaaN jaa ke ab chain ham paaenge
Muhammad(SAWS) ke dar pe chale jaaenge

wo dar hai aisa jahaaN jaa ke ham ko
milengi khushiyaaN bhula denge gham ko
dar-e-aqdas ki jo jaali hai choom kar aaenge
Muhammad(SAWS) ke dar pe chale jaaenge

dar-e-Muhammad(SAWS) se koi sawali
na lauta ab tak liye haath khaali
muraadeN dil meN hamaare jo haiN wo ham paaenge
Muhammad(SAWS) ke dar pe chale jaaenge

ki laut kar aaenge jab wahaaN se
dil meN hongi madeene ki yaadeN
unheeN yaadoN ke sahaare ye zindagi bitaaenge
Muhammad(SAWS) ke dar pe chale jaaenge.
(All rights are reserved with the poet Moin Shamsi)



Naat Sharif - Muhammad (SAWS) Muhammad (SAWS) - मुहम्मद (स.) मुहम्मद (स.)

Naat Sharif - Muhammad (SAWS) Muhammad (SAWS) 
 मुहम्मद (स.) मुहम्मद (स.) 

मुहम्मद (स.) मुहम्मद (स.), मुहम्मद (स.) मुहम्मद (स.)
मेरे दिल में है बस, मुहम्मद (स.) मुहम्मद (स.)

न ज़र की ज़रूरत, न शोहरत की चाहत
मुझे चाहिये बस, मुहम्मद(स.) मुहम्मद(स.)

बला दूर होगी, वबा दूर होगी
जो कसरत से पढ़ लो, मुहम्मद(स.) मुहम्मद(स.)

मेरी आरज़ू है, मदीना मदीना
मेरी जुस्तजू है मुहम्मद(स.) मुहम्मद(स.)

है ख़्वाबों में ’शमसी’ के, रौज़ा-ए-अतहर
बुलाएंगे इक दिन, मुहम्मद(स.) मुहम्मद(स.) ।
(Poet : मुईन शमसी) (All rights are reserved)

To listen this Naat Shareef, visit : 
--------------------------------------------------------------------------------------
Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS), 
Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS)

mere dil me hai bas, 
Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS)

na zar ki zaroorat,
 na shohrat ki chaahat

mujhe chaahiye bas, 
Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS)

balaa door hogi, 
wabaa door hogi

jo kasrat se padh lo, 
Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS)

meri aarzu hai, 
madeena madeena

meri justju hai,
 Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS)

hai khwaabon me 'shamsi' ke,
 rauza-e-at-har

bulayenge ik din, 
Muhammad(SAWS) Muhammad(SAWS).
(Poet : MOIN SHAMSI) (All rights are reserved)


मंगलवार, 16 अगस्त 2011

Dua | Prayer in Urdu | Tu kareem hai | दुआ | तू करीम है | By MOIN SHAMSI

Dua | Prayer in Urdu | Tu kareem hai | दुआ | तू करीम है | By MOIN SHAMSI

तू करीम है तो करम ये कर, मेरी ज़िंदगी तू सँवार दे
जोख़िज़ाँ के साए से दूर हो, मुझे ला-ज़वाल बहार दे

रहूँ जब तलक मैं जहान में, शब-ओ-रोज़ तेरा ही नाम लूँ 
कि जहां से जाऊँ मैं जब गुज़र, मेरी रूह को तू क़रार दे

है गिरा हुआ सजदे में ये बशर, करे तुझसे एक ही इल्तिजा
हो तेरा करम तो ये ज़िंदगी, यूँ ही नेकियों में गुज़ार दे

मेरे दिल में तेरा ही ख़ौफ़ है, मैं तो राह-ए-हक़ पे हूँ गामज़न
न रुकेंगे अब मेरे ये क़दम, कोई दर्द मुझको हज़ार दे

हो कभी जो ज़रूरत जान की, तो जुनून दिल में वो भर मेरे
कि ’मुईन’ अपनी ये जान भी, तेरे नाम पे ही निसार दे ।
(Poet : मुईन शमसी) (All rights are reserved)
( इस दुआ को मेरी आवाज़ में सुनने के लिये इस लिंक पर तशरीफ़ ले जाएं :
-------------------------------------------------------
Tu kareem hai to karam yeh kar, 
meri zindgi tu sanwaar de

jo khizaaN ke saaye se door ho,
 mujhe laa-zawaal bahaar de

rahoon jab talak main jahaan me, 
shab-o-roz tera hi naam loon

ki jahaaN se jaaun main jab guzar,
 meri rooh ko tu qaraar de

hai gira hua sajde me yeh bashar,
 kare tujhse ek hi iltija

ho tera karam to yeh zindgi, 
yoon hi nekiyon men guzaar de

mere dil me tera hi khauf hai,
 main to raah-e-haq pe hoon gaamzan

na rukenge ab mere ye qadam, 
koi dard mujhko hazaar de

ho kabhi jo zaroorat jaan ki, 
to junoon dil me wo bhar mere

ki 'Moin' apni ye jaan bhi,
 tere naam pe hi nisaar de.
(Poet : Moin Shamsi) (All Rights Are Reserved)


गुरुवार, 11 अगस्त 2011

Naat e Rasool (SAWS) | Aiy momino | ऐ मोमिनो | by Moin Shamsi

  Naat e Rasool (SAWS) | Aiy momino | ऐ मोमिनो | by Moin Shamsi

To listen this kalaam, visit here : 

Aiy momino dil me rakho chaahat rasool (SAWS) ki
jannat me le ke jayegi ulfat rasool (SAWS) ki

jeene ki naa ho fikr na marne ka khauf ho
mil jaye jab kisi ko inayat rasool (SAWS) ki

Allah aise logo ki qismat ka kya bayaaN
milti thi jinko roz hi qurbat rasool (SAWS) ki

aayen balaa se mushkilen, ho zindgi muhaal
karte rahenge ham to itaa'at rasool (SAWS) ki

hogi baroz-e-hashr yeh khwaahish 'Moin' ki
mil jaye mujh ko aaj zamaanat rasool (SAWS) ki.
(Poet : Moin Shamsi) (All rights are reserved)
-----------------------------------------------------------------------------------
ऐ मोमिनो दिल में रखो चाहत रसूल (स.) की
जन्नत में ले के जाएगी उल्फ़त रसूल (स.) की

जीने की ना हो फ़िक्र, ना मरने का ख़ौफ़ हो
मिल जाए जब किसी को इनायत रसूल (स.) की

अल्लाह ऐसे लोगों की क़िस्मत का क्या बयां
मिलती थी जिनको रोज़ ही क़ुर्बत रसूल (स.) की

आएं बला से मुश्किलें, हो ज़िन्दगी मुहाल
करते रहेंगे हम तो इताअत रसूल (स.) की

होगी बरोज़-ए-हश्र यह ख़्वाहिश ’मुईन’ की
मिल जए मुझको आज ज़मानत रसूल (स.) की ।
(Poet : मुईन शमसी) (All rights are reserved)


मंगलवार, 9 अगस्त 2011

Prayer in Urdu - Dua : YE JAHAN TOO NE BANAYA - दुआ : ये जहां तू ने | by Moin Shamsi

Prayer in Urdu - Dua - YE JAHAN TOO NE BANAYA 
 दुआ : ये जहां तू ने | by Moin Shamsi

मेरी इस दुआ को मेरी आवाज़ में सुनने के लिये इस लिंक पर तशरीफ़ ले जाएँ : 


 ये जहां तू ने बनाया, ’कुन’ के इक फ़रमान से 
 ख़ुल्द को तू ने सजाया, हूर से, ग़िल्मान से

 हो रज़ा जिनमें तेरी, हम काम वो हर दम करें 
 दूर ना हों हम, ख़ुदाया ! दीन से, क़ुरआन से 

 जब तलक दुनिया में हैं, हम नेकियां करते रहें 
 या ख़ुदा ! हम को बचा तू, पंजा-ए-शैतान से

 सारी दुनिया में अमन हो, चैन हो, आराम हो 
 नफ़रतें, या रब ! मिटा दे, हर दिल-ए-इंसान से 

 हर गुनाह ’शम्सी’ का, या रब ! माफ़ कर ! अहसान कर !
 ग़लतियां होती ही हैं, हर बंदा-ए-नादान से ।
 ---मुईन शमसी (All Rights Reserved)


 YE JAHAAn TOO NE BANAAYA, 
'KUN' KE IK FARMAAN SE 

 KHULD KO TOONE SAJAAYAA,
 HOOR SE, GHILMAAN SE ,

 HO RAZAA JINME TERI, 
HAM KAAM WO HARDAM KAREN 

 DOOR NA HOn HAM, KHUDAYA !
 DEEN SE, QUR'AAN SE 

 JAB TALAK DUNIYA ME HAIN, 
HAM NEKIYAAN KARTE RAHEN 

YAA KHUDA ! HAMKO BACHA TU,
 PANJA-E-SHAITAAN SE 

 SAARI DUNIYA ME AMAN HO,
 CHAIN HO, AARAAM HO 

NAFRATEN YAA RAB ! MITA DE,
 HAR DIL-E-INSAAN SE 

 HAR GUNAH 'SHAMSI' KA YA RAB !
 MAAF KAR ! AHSAAN KAR !

 GHALTIYAAN HOTI HI HAIN, 
HAR BANDA-E-NAADAAN SE. 
 ---Moin Shamsi (All Rights Reserved)


सोमवार, 8 अगस्त 2011

Ramadan Song 2021 | RAMZAAn KA MAHEENA HAI | by Moin Shamsi

Ramadan Song 2021 | RAMZAAn KA MAHEENA HAI | by Moin Shamsi

यह "कलाम-ए-रमज़ान" इस लिंक पर सुना भी जा सकता है : 

To Know the meanings and pronunciation of difficult Urdu words, visit : 

रमज़ां का महीना है, शान इसकी निराली है
 इस महीने में भर जाती, हर वो झोली, जो ख़ाली है 
रमज़ां का महीना है..... 

 मस्जिद में सभी मोमिन, मशग़ूल-ए-इबादत हैं 
कुछ सजदे में हैं, तो कुछ, कर रहे तिलावत हैं
 दरबार-ए-इलाही में, हर बन्दा सवाली है 
इस महीने में भर जाती, हर वो झोली, जो ख़ाली है 
रमज़ां का महीना है..... 

 हर मोमिन के घर में, अल्लाह की रहमत है 
हर शय में हुई अब तो, बरकत ही बरकत है 
हर छोटे-बड़े ने लौ, अल्लाह से लगा ली है 
इस महीने में भर जाती, हर वो झोली, जो ख़ाली है
 रमज़ां का महीना है..... 

 बाज़ारों में भी देखो, रौनक़ बड़ी छाई है 
करने को ख़रीदारी, ख़लक़त चली आई है 
ताजिरों ने भी अपनी, दूकान सजा ली है
 इस महीने में भर जाती, हर वो झोली, जो ख़ाली है 
रमज़ां का महीना है..... 
 (Lyricist : मुईन शमसी) (All rights are reserved)


 RAMZAAn KA MAHEENA HAI, 
SHAAN ISKI NIRAALI HAI 
IS MAHEENE ME BHAR JAATI, 
HAR WO JHOLI, JO KHAALI HAI
 RAMZAAn KA MAHEENA HAI..... 

MASJID ME SABHI MOMIN, 
MASHGHOOL-E-IBAADAT HAIN 
KUCHH SAJDE ME HAIN, TO KUCHH,
 KAR RAHE TILAAWAT HAIN 
DARBAAR-E-ILAAHI ME, 
HAR BANDA SAWAALI HAI 
IS MAHEENE ME BHAR JAATI,
 HAR WO JHOLI, JO KHAALI HAI 
RAMZAAn KA MAHEENA HAI.....

 HAR MOMIN KE GHAR ME,
 ALLAH KI REHMAT HAI 
HAR SHAY ME HUI AB TO, 
BARKAT HI BARKAT HAI
 HAR CHHOTE-BADEY NE LAU,
 ALLAAH SE LAGA LI HAI 
IS MAHEENE ME BHAR JAATI,
 HAR WO JHOLI, JO KHAALI HAI 
RAMZAAn KA MAHEENA HAI..... 

 BAAZAARO ME BHI DEKHO, 
RAUNAQ BADI CHHAAI HAI 
KARNE KO KHARIDAARI, 
KHALQAT CHALI AAI HAI 
TAAJIRO NE BHI APNI,
 DOOKAAN SAJA LI HAI 
IS MAHEENE ME BHAR JAATI,
 HAR WO JHOLI, JO KHAALI HAI
 RAMZAAn KA MAHEENA HAI..... 
(Poet : moin shamsi) (सर्वाधिकार सुरक्षित)


शनिवार, 6 अगस्त 2011

Ramzan Song - Dil Me Khushi Hai - दिल में ख़ुशी है | Hindi and English

Ramzan Song - Dil Me Khushi Hai - दिल में ख़ुशी है

If you want to listen this "Kalaam-e-Ramzaan" in my voice with music, visit :


DIL ME KHUSHI HAI, UMANGEN JAGI HAIN, 
RAMZAAN PHIR AA GAYAA

IK MAAH KI QAID ME, DEKH LO TUM, 
SHAITAAN PHIR AA GAYAA

RAMZAAN KA CHAAND JISNE BHI DEKHA, 
USNE YEH HANS KAR KAHAA
SABKO MUBAARAK HO MAAH-E-MUQADDAS,
 MAAH-E-KARAM AA GAYAA

ROZEY RAKHENGE NAMAAZEN PADHENGE, 
SAJDON ME GIR-GIR KE HAM
TAUBAA GUNAAHON SE APNE KARENGE, 
ALLAH KAREGAA RAHAM

GAR SACHCHE DIL SE, GUNAAHON SE TAUBA, 
KARTA HAI MOMIN KOI
USKE GUNAH MAAF HO JAATE HAIN, GAR, 
MARZI-E-MAULA HUI

HO JATA HAI PAAK WO IS TARAH SE, 
JAISE KI PAIDA HUA
HAAN BAAT YAH BHI HAI AAINDA PHIR WO,
 KOI KARE NA GUNAAH

QUR-AAN NE JO, BATAAYA HAI RASTA, 
USPE SABHI HAM CHALEN
HAQ HAM NA MAAREN KABHI BHI KISI KA, 
EEMAAN PE QAAYAM RAHEN

CHHOTON SE SHAFQAT, BUZURGON KI IZZAT, 
KARTE RAHEN HAM SADAA
HIFZ-O-AMAAN ME RAKHE RAB SABHI KO, 
AAO YE KAR LEN DUA

(Lyricist : Moin Shamsi) (All Rights are Reserved)

दिल में ख़ुशी है, उमंगें जगी हैं, रमज़ान फिर आ गया
इक माह की क़ैद में देख लो तुम, शैतान फिर आ गया

रमज़ान का चाँद जिसने भी देखा, उसने यह हँस कर कहा
सबको मुबारक हो माह-ए-मुक़द्दस, माह-ए-करम आ गया

रोज़े रखेंगे, नमाज़ें पढ़ेंगे, सजदों में गिर-गिर के हम
तौबा गुनाहों से अपने करेंगे, अल्लाह करेगा रहम

गर सच्चे दिल से, गुनाहों से तौबा, करता है मोमिन कोई
उसके गुनाह माफ़ हो जाते हैं, गर, मर्ज़ी-ए-मौला हुई

हो जाता है पाक वो इस तरह से, जैसे कि पैदा हुआ
हाँ बात यह भी है आइंदा फिर वो, कोई करे ना गुनाह

क़ुरआन ने जो, बताया है रस्ता, उस पे सभी हम चलें
हक़ हम न मारें कभी भी किसी का, ईमाँ पे क़ायम रहें

छोटों से शफ़क़त, बुज़ुर्गों की इज़्ज़त, करते रहें हम सदा
हिफ़्ज़ो-अमाँ में रखे रब सभी को, आओ यह कर लें दुआ
(Poet : मुईन शमसी) All rights are reserved


शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

Ramzan Song - HAR SHAY JUDAA-JUDAA | हर शय जुदा-जुदा लगे | by Moin Shamsi | English - Hindi

Ramzan Song - HAR SHAY JUDAA-JUDAA | हर शय जुदा-जुदा लगे 
 by Moin Shamsi

( To listen this KALAAM-E-RAMZAAN, kindly visit: https://youtu.be/x0TdmswBsPk )

HAR SHAY JUDAA-JUDAA LAGEY MAAHE SIYAAM ME,
PAANI ME BHI MAZAA LAGEY MAAHE SIYAAM ME.

BANDAA HO TANDURUST MAGAR ROZA NA RAKHEY,
ALLAH KO YE BURA LAGEY MAAHE SIYAAM ME.

HO DHOOP CHAANDNI YA SAMANDAR HAWAA SHAJAR,
SAB KUCHH NAYA-NAYA LAGEY MAAHE SIYAAM ME.

QAABU HAI KITNA NAFS PE HAR ROZADAAR KO,
DUNIYA KO YE PATAA LAGEY MAAHE SIYAAM ME.

MASJID NAMAAZIYON SE HAI ‘SHAMSI’ BHARI HUI,
MANZAR YE KHUSHNUMA LAGEY MAAHE SIYAAM ME।
---Moin Shamsi (All rights reserved)
---------------------------------------------------------------
हर शय जुदा-जुदा लगे, माह-ए-सियाम में
पानी में भी मज़ा लगे, माह-ए-सियाम में

बन्दा हो तंदुरुस्त मगर रोज़ा ना रखे
अल्लाह को यह बुरा लगे, माह-ए-सियाम में

हो धूप, चांदनी या समन्दर, हवा, शजर
सब कुछ नया-नया लगे, माह-ए-सियाम में

क़ाबू है कितना नफ़्स पे हर रोज़ादार को
दुनिया को यह पता लगे, माह-ए-सियाम में

मस्जिद नमाज़ियों से है ’शमसी’ भरी हुई
मंज़र यह ख़ुशनुमा लगे, माह-ए-सियाम में ।
---मुईन शमसी (All rights reserved)


Ramzan Song | Rahmaten yeh laata hai | रहमतें यह लाता है | By Moin Shamsi

Ramzan Song | Rahmaten yeh laata hai | रहमतें यह लाता है | By Moin Shamsi


रहमतें यह लाता है, बरकतें यह लाता है
शान इसकी क्या कहूं, रमज़ान जब भी आता है

चार सू अल्लाह की रहमत बरसने लगती है
नूर से मामूर हो, हर शय चमकने लगती है

नेकियां बढ़ाता है, और बदी मिटाता है
शान इसकी क्या कहूं, रमज़ान जब भी आता है

चल रहा है यह महीना पाकी-ओ-अज़मत भरा
वाह क्या कहने हैं इसके, नेमत-ओ-इबरत भरा

दूरियां मिटाता रब से, क़ुरबतें बढ़ाता है
शान इसकी क्या कहूं, रमज़ान जब भी आता है

तेरे आगे हाथ फैलाता है ’शमसी’ ऐ ख़ुदा
अपनी रहमत के साए से इसको ना करना जुदा

यह हर साल आता है, यादें छोड़ जाता है
शान इसकी क्या कहूं, रमज़ान जब भी आता है

रहमतें यह लाता है, बरकतें यह लाता है
शान इसकी क्या कहूं, रमज़ान जब भी आता है ।
---मुईन शमसी (All Rights reserved)
---------------------------------------------------
To listen this "kalaam-e-Ramzaan, visit : 

RAHMATEN YEH LAATAA HAI, BARKATEN YEH LAATAA HAI
SHAAN ISKI KYA KAHOON RAMZAAN JAB BHI AATAA HAI

CHAAR-SU ALLAAH KI RAHMAT BARASNE LAGTI HAI
NOOR SE MAAMOOR HO HAR SHAY CHAMAKNE LAGTI HAI

NEKIYAAN BADHAATA HAI, AUR BADI MITAATA HAI
SHAAN ISKI KYA KAHOON RAMZAAN JAB BHI AATAA HAI

CHAL RAHAA HAI YEH MAHEENA PAAKI-O-AZMAT BHARAA
WAAH KYA KEHNE HAIN ISKE, NEMAT-O-IBRAT BHARAA

DOORIYAAN MITAATA RAB SE QURBATEN BADHATA HAI
SHAAN ISKI KYA KAHOON RAMZAAN JAB BHI AATAA HAI

TERE AAGE HAATH PHAILAATA HAI 'SHAMSI' AIY KHUDA
APNI RAHMAT KE SAAYE SE ISKO NA KARNA JUDA

YEH HAR SAAL AATA HAI, YAADEN CHHOD JATA HAI
SHAAN ISKI KYA KAHOON RAMZAAN JAB BHI AATAA HAI

RAHMATEN YEH LAATAA HAI, BARKATEN YEH LAATAA HAI
SHAAN ISKI KYA KAHOON RAMZAAN JAB BHI AATAA HAI.
---Moin Shamsi (All Rights reserved)

बुधवार, 3 अगस्त 2011

Ramzan Song | रमज़ान आ गया - (RAMZAAN AA GAYAA) - by Moin Shamsi

Ramzan Song | रमज़ान आ गया - (RAMZAAN AA GAYAA)


To listen this kalaam-e-Ramzaan, visit the following link : 


इस कलाम-ए-रमज़ान को सुनने के लिये इस लिंक पर तशरीफ़ लाएं : 


https://youtu.be/LT4n-lpLCDI



RAMZAAN AA GAYAA SUNO RAMZAAN AA GAYAA,

BAARAH MAHEENO KA HAI YE SULTAAN AA GAYAA.


HAR SHAKHS TILAAWAT-O-TARAAWEEH ME HAI MASROOF,

ALLAH KE GHAR HAR EK MUSALMAAN AA GAYAA.


BEHKA SAKEGA NA KISI MOMIN KO IN DINO,

AB EK MAAH KI QAID ME SHAITAAN AA GAYAA.


AHKAAM-E-ILAAHI SABHI DUNIYA KO SUNAANE,

IS MAAHE MUQADDAS ME YE QUR-AAN AA GAYAA.


HAASIL KARO DARJE, KARO KASRAT SE IBAADAT,

HAR GHAR ME YE ALLAH KA FARMAAN AA GAYAA.


JAB TAK RAHEGA GHAR MERE BARKAT BADHAAYEGA,

MAAHE SIYAAM BAN KE WO MEHMAAN AA GAYAA.


GHAAFIL THA JO EEMAAN SE, MUDDAT SE WO DEKHO,

AAJ HAQ KI RAAH ‘SHAMSI’-E-NAADAAN AA GAYAA. 


( Poet : Moin Shamsi ) [All rights are reserved]


रमज़ान आ गया, सुनो, रमज़ान आ गया

बारह महीनों का है यह, सुल्तान, आ गया


हर शख़्स तिलावत-ओ-तरावीह में है मसरूफ़

अल्लाह के घर हर-एक मुसलमान आ गया


बहका सकेगा ना किसी मोमिन को इन दिनों

अब एक माह की क़ैद में शैतान आ गया


अहकाम-ए-इलाही सभी दुनिया को सुनाने

इस माह-ए-मुक़द्दस में यह क़ुर-आन आ गया


हासिल करो दर्जे करो, कसरत से इबादत

हर घर में यह अल्लाह का फ़रमान आ गया


जब तक रहेगा घर मेरे, बरकत बढ़ाएगा

माह-ए-सियाम बन के वो मेहमान आ गया


ग़ाफ़िल था जो ईमान से, मुद्दत से, वो देखो

आज हक़ की राह ’शमसी’-ए-नादान आ गया ।

( Shaair : Moin Shamsi ) [All rights are reserved]



Ramzan Song | Ramadan Ka Kalaam | मुबारक हो सबको

Ramzan Song | Ramadan Ka Kalaam | मुबारक हो सबको 

मुबारक हो सबको है रमज़ान आया                  MUBAARAK HO SABKO, HAI RAMZAAN AAYA
हज़ारों तरह की ये नेमतें लाया                     HAZAARO TARAH KI YE NEMATEN LAAYAA
आया रमज़ान आया, रमज़ान आया                   AAYA RAMZAAN AAYA, RAMZAAN AAYA

ये रोज़ों के दिन हैं तरावीह की रातें              YE ROZON KE DIN HAIN TARAAWEEH KI RAATEN
जगाने को सहरी में आतीं जमातें                JAGAANE KO SEHRI MEN AATEEN JAMAATEN
निकलती हैं घर-घर से इतनी ज़कातें             NIKALTI HAIN GHAR-GHAR SE ITNI ZAKAATEN
कि हक़दार ख़ाली कोई रह न पाया                  KI HAQADAAR KHAALI KOI REH NA PAAYA
सभी ने मुक़द्दर में जो था वो पाया                SABHI NE MUQADDAR MEN JO THA WO PAAYA
आया रमज़ान आया, रमज़ान आया                          AAYA RAMZAAN AAYA, RAMZAAN AAYA

करो ख़ूब कसरत से बस तुम इबादत                 KARO KHOOB KASRAT SE BAS TUM IBAADAT
नमाज़ें पढ़ो और करो तुम तिलावत            NAMAAZEN PADHO AUR KARO TUM TILAAWAT
करो नेकियां याद रक्खो क़यामत             KARO NEKIYAAN YAAD RAKKHO QAYAAMAT
ख़ुदा ने हमें इसलिये ही बनाया                          KHUDA NE HAMEN ISLIYE HI BANAAYA
यही तो बताने है क़ुरआन आया                               YAHI TO BATAANE HAI QUR'AAN AAYA
आया रमज़ान आया, रमज़ान आया                       AAYA RAMZAAN AAYA, RAMZAAN AAYA

यह अफ़्तार का वक़्त कितना हसीं है                  YEH AFTAAR KA WAQT KITNA HASEEN HAI
सभी रोज़ेदारों की महफ़िल जमी है                     SABHI ROZADAARON KI MEHFIL JAMI HAI
सुबह से हैं भूके, शिकन इक नहीं है                SUBAH SE HAIN BHOOKE SHIKAN IK NAHI HAI
हैं चेहरों पे इनके बड़ा नूर छाया                 HAI CHEHRON PE INKE BADAA NOOR CHHAAYA
ख़ुदा ने सभी को है साबिर बनाया                       KHUDA NE SABHI KO HAI SAABIR BANAAYA
आया रमज़ान आया रमज़ान आया ।                        AAYA RAMZAAN AAYA, RAMZAAN AAYA.
---मुईन शमसी                                                     ---MOIN SHAMSI 
(ALL RIGHTS RESERVED)
इस कलाम-ए-रमज़ान को मेरी आवाज़ में सुनने के लिये इस लिंक पर आइये :